

स्थान – देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट



अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर हो रहे बवाल पर 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के संयोजक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा हमेशा कानून और संविधान के अनुसार कार्य करने वाली पार्टी है।




गैरोला ने कहा कि इस मामले में निचली अदालत द्वारा दोषियों को आवश्यक दंड दिया जा चुका है और वे वर्तमान में जेल में हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़े अतिरिक्त साक्ष्य या तथ्य हैं, तो उन्हें कानून का सम्मान करते हुए न्यायालय का दरवाजा खटखटाना चाहिए।



उन्होंने कहा कि केवल राजनीति में भ्रम फैलाना या मुद्दा बनाना उचित नहीं है। भाजपा और उसके कार्यकर्ता सदैव कानून का सम्मान करते आए हैं और इस मामले में भी यही मार्ग अपनाया जाएगा।




