ज्योर्तिमठ में भालू प्रबंधन: एनडीबीआर प्रशासन ने उठाए युद्ध स्तर के कदम

ज्योर्तिमठ में भालू प्रबंधन: एनडीबीआर प्रशासन ने उठाए युद्ध स्तर के कदम

स्थान – ज्योतिर्मठ
ब्यूरो रिपोर्ट

भालू प्रभावित क्षेत्रों में आबादी पर बढ़ते संकट को देखते हुए नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क (एनडीबीआर) प्रशासन ने भालू प्रबंधन कॉन्सेप्ट के तहत युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कर दिया है।

वन क्षेत्र अधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि QRT गश्त टीम को आधुनिक उपकरणों से लैस कर भालू प्रभावित इलाकों में भेजा गया है। प्राथमिकता यह है कि भालुओं को बिना नुकसान पहुंचाए आबादी से दूर किया जाए।

इसके लिए नरसिंह मंदिर क्षेत्र में ANIDERS (Animal Intrusion Detection and Repellent System) स्थापित किया गया है। यह सोलर पावर आधारित प्रणाली वन्य जीवों और पशुओं की घुसपैठ का पता लगाकर उन्हें रोकने में मदद करेगी।

इसके साथ ही मिर्च और कछुवा छाप मिक्स की मशाल का धुआँ और ANIDERS प्रणाली का प्रयोग किया जा रहा है। डीएफओ नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क के निर्देशन में QRT गश्त टीम भालू प्रभावित इलाकों में नई तकनीकों को आजमा रही है ताकि मानव–वन्य जीव संघर्ष को कम किया जा सके।