

स्थान – देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट



उत्तराखंड में साधु-संत के छद्म वेश में लोगों से ठगी करने वालों के खिलाफ धामी सरकार का ऑपरेशन कालनेमी असर दिखाने लगा है।




ऑपरेशन के दौरान कुल 4802 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया, जिनमें से 724 अभियुक्त पंजीकृत किए गए और 511 गिरफ्तारियां भी की गई। इसके साथ ही अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों पर भी कार्रवाई की गई। कुल 19 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से 10 की रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है, जबकि शेष के खिलाफ कार्रवाई जारी है।



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि देवभूमि की अस्मिता और संस्कृति के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।




