

स्थान – हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्ट


बहादराबाद क्षेत्र के ग्राम जमालपुर कला में जन अधिकार पार्टी के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।



कार्यक्रम के दौरान जन अधिकार पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिससे संगठन को क्षेत्र में नई मजबूती मिली।




कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि जन अधिकार पार्टी समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के अधिकारों की आवाज बनेगी। उन्होंने युवाओं, किसानों, मजदूरों और आम जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प दोहराया।



इस अवसर पर संगठन विस्तार के तहत वीरेंद्र चौधरी को जिला युवा अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई। नियुक्ति की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम के अंत में पार्टी नेतृत्व ने कहा कि आने वाले समय में बहादराबाद क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा और जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाया जाएगा।


