हर की पौड़ी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई

हर की पौड़ी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान, अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई

स्थान – हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्ट

हर की पौड़ी क्षेत्र में कुंभ मेला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर बैठे ढाबों और दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त किया और भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की कड़ी चेतावनी दी। अधिकारियों ने बताया कि हर की पौड़ी से पार्किंग की ओर जाने वाला मार्ग अवैध अतिक्रमण के कारण काफी संकरा हो गया था, जिससे श्रद्धालुओं और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी।

प्रशासन का कहना है कि बार-बार अतिक्रमण हटाने के बावजूद दुकानदार दोबारा कब्जा कर लेते हैं, जो एक गंभीर समस्या बन चुकी है। इसी को देखते हुए अभियान को और तेज करने का निर्णय लिया गया है।

अपर कुंभ मेला अधिकारी दयानंद सरस्वती ने बताया कि हर की पौड़ी क्षेत्र को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त किए जाने तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।