

स्थान – बागेश्वर
रिपोर्टर – गोविन्द रावत


भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय बागेश्वर में सुशासन दिवस मनाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।




कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएमजीएसवाई अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत और भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष थे। उन्होंने कहा कि अटल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, स्थिरता और वैश्विक पहचान की नई दिशा प्राप्त की।



शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और उनके विचार आज भी देशवासियों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अटल जी के आदर्शों को आत्मसात कर समाज सेवा और सुशासन के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।


इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविन्द टंगड़िया, बागेश्वर विधायक पार्वती दास, भाजपा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत भौंर्याल, बागेश्वर जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, वरिष्ठ नेता विक्रम साही, जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, संजय परिहार सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


