अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीआईपी का नाम उजागर होने पर परवा दून यूकेडी का उग्र प्रदर्शन

अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीआईपी का नाम उजागर होने पर परवा दून यूकेडी का उग्र प्रदर्शन

स्थान – डोईवाला
ब्यूरो रिपोर्ट

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार वीआईपी के खिलाफ आरोपों की झड़ी लगने के बीच जैसे ही आरोपी बताए जा रहे वीआईपी का नाम सामने आया, परवा दून यूकेडी नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला।

आक्रोशित यूकेडी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन और जमकर नारेबाजी करते हुए भाजपा नेताओं और राज्य सरकार का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार अब तक इस मामले में सच्चाई सामने लाने में विफल रही है और प्रभावशाली लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है।

यूकेडी नेताओं ने साफ कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में जिस भी वीआईपी या नेता की संलिप्तता सामने आए, उसके खिलाफ कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए और मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस गंभीर मामले में पारदर्शिता नहीं दिखाई और दोषियों को सख्त सजा नहीं दिलाई गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।