

स्थान – अल्मोड़ा
रिपोर्टर – गोविन्द रावत


भाजपा नेता खीमानंद जोशी ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उनका देवभूमि उत्तराखंड से गहरा और आत्मीय लगाव रहा है। उन्होंने अपने कार्यकाल में उत्तराखंड को पृथक राज्य का दर्जा देकर यहां के लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया।



खीमानंद जोशी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने पर्वतीय राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों, सांस्कृतिक विरासत और जनता की भावनाओं को भली-भांति समझते हुए उत्तराखंड राज्य का गठन किया, जिससे प्रदेश के विकास को नई दिशा मिली।


उन्होंने कहा कि अटल जी के नेतृत्व में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की गईं, जिनका लाभ आज भी प्रदेश की जनता को मिल रहा है।



खीमानंद जोशी ने अटल बिहारी वाजपेयी को महान राजनेता के साथ-साथ कुशल वक्ता, कवि और दूरदर्शी नेता बताते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक रहा है।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


