

स्थान – विकासनगर
ब्यूरो रिपोर्ट


बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों और हत्याओं के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पहाड़ी गली चौक पर बांग्लादेश का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।



प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार हिंदू समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां धार्मिक स्थलों पर हमले, निर्दोष लोगों की हत्या और अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। संजय किशोर ने कहा कि बांग्लादेश सरकार अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करने में विफल साबित हो रही है।



प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी इस मुद्दे पर संज्ञान लेने की अपील की।



इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि चौहान, शहर अध्यक्ष आशीष पुंडीर, सभासद सोनिया वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचार नहीं रुके, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।



