नारसन में धूमधाम से मनाई गई अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती

नारसन में धूमधाम से मनाई गई अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती

स्थान – मंगलौर
ब्यूरो रिपोर्ट

मंगलौर विधानसभा क्षेत्र के नारसन कस्बे में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना के कार्यालय में किया गया, जिसमें मंगलौर विधानसभा क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत करतार सिंह भड़ाना द्वारा केक काटकर की गई। इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। खास बात यह रही कि 101वीं जयंती के अवसर पर 101 पाउंड का विशेष केक काटा गया।

इस मौके पर करतार सिंह भड़ाना ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी न केवल देश के एक कुशल और दूरदर्शी प्रधानमंत्री थे, बल्कि वे एक महान कवि और संवेदनशील विचारक भी थे। उनके विचार, कविता और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी देशवासियों को प्रेरणा देते हैं।

अटल जी की साहित्यिक विरासत को याद करते हुए कार्यक्रम के दौरान कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसमें कवियों ने देशभक्ति, राष्ट्र निर्माण और अटल जी के व्यक्तित्व पर आधारित रचनाएँ प्रस्तुत कीं।

कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के बताए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।