नैनीताल में हाई अलर्ट, बम डिस्पोजल व डॉग स्क्वाड की सघन चेकिंग

नैनीताल में हाई अलर्ट, बम डिस्पोजल व डॉग स्क्वाड की सघन चेकिंग

स्थान – नैनीताल
ब्यूरो रिपोर्ट

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के पर्यवेक्षण में नैनीताल पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों, सार्वजनिक स्थलों एवं विभिन्न आयोजन स्थलों पर बम डिस्पोजल स्क्वाड और डॉग स्क्वाड के माध्यम से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पर्यटक स्थलों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती गई।

एसएसपी नैनीताल ने हाल ही में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों को कानून व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून का उल्लंघन करने वालों, अराजक तत्वों या शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और किसी भी सूरत में उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग, चेकिंग और निगरानी की जा रही है, ताकि आम जनता और पर्यटकों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा सके।

नैनीताल पुलिस ने जनता एवं सभी आगंतुकों से अपील की है कि यदि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत नैनीताल पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 9411112979 या डायल 112 पर सूचना दें।

पुलिस का कहना है कि जनसहयोग से ही शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को प्रभावी रूप से बनाए रखा जा सकता है।