

लोकेशन – मंगलौर

ब्यूरो रिपोर्ट


मंगलौर स्थित झबरेड़ा तिराहे पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन एक ऐसे घटना के बाद किया गया, जिसमें बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की निर्मम हत्या कर उसे चौराहे पर लटकाया और जलाया गया।



सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस घटना के वीडियो के बाद कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा गया। बजरंग दल ने इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताते हुए बांग्लादेश का पुतला दहन किया।




प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में सुनियोजित तरीके से हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस पर चुप्पी साधी गई है। बजरंग दल ने भारत सरकार से मांग की कि इस घटना को वैश्विक मंचों पर उठाया जाए और बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाया जाए, ताकि वहां अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।



प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल रहा, हालांकि पुलिस की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में रही


