

लोकेशन – रूडकी

ब्यूरो रिपोर्ट


हरियाणा के पूर्व केबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना आज रूड़की के नारसन पहुंचे, जहाँ उन्होंने राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्कूल में स्थित देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के चरणों में पुष्प अर्पित किए।




इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मंगलौर विधानसभा की जनता का प्यार उन्हें उपचुनाव के दौरान भी भारी संख्या में मिला था। भले ही वह कुछ ही वोटों से जीत से चूक गए थे, लेकिन इस बार मंगलौर विधानसभा के लोगों ने उन्हें पूरा विश्वास दिलाया है कि 2027 के चुनाव में वे उन्हें मंगलौर विधानसभा से विधायक बना कर भेजेंगे।




करतार सिंह भड़ाना ने जनता के इस उत्साह और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि वे भविष्य में भी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।



