जौनपुर मथामाली में भालू की आवाजाही, वन विभाग ने दी सतर्क रहने की सलाह

जौनपुर मथामाली में भालू की आवाजाही, वन विभाग ने दी सतर्क रहने की सलाह

टॉप – धनोल्टी

ब्यूरो रिपोर्ट

जौनपुर विकासखंड के जालसी क्षेत्र अंतर्गत मथामाली नामे तोक में सोमवार को भालू की आवाजाही देखी गई, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही जौनपुर रेंज के वन विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को भालू और गुलदार जैसी वन्यजीवों से सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर कहीं भी भालू दिखाई दे तो तुरंत वन विभाग को सूचित करें। साथ ही, विभाग ने लोगों से रात के समय अकेले जंगल न जाने और बच्चों को सतर्क रहने की भी अपील की।

इस दौरान उप वन क्षेत्राधिकारी विजेंद्र कोकलियाल, वन बीट अधिकारी रामलाल लेखवार और वन बीट अधिकारी मंजीव भी मौजूद रहे।

वन विभाग समय-समय पर जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीणों और बच्चों को जंगली जानवरों से बचाव के उपाय बताते रहते हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।