

स्थान – देहरादून

ब्यूरो रिपोर्ट


पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती के अवसर पर संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद द्वारा 24 दिसंबर को संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में एक विशेष संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।



संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन के माध्यम से अटल बिहारी वाजपेई जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि अटल जी का उत्तराखंड से गहरा लगाव रहा है और राज्य के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।



मधु भट्ट ने बताया कि कार्यक्रम के लिए अटल जी से संबंधित चित्रों और उनकी कविताओं का संकलन किया जा रहा है, जिन्हें प्रदर्शनी के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही संगोष्ठी के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले महानुभावों को सम्मानित भी किया जाएगा।



उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अटल बिहारी वाजपेई जी के आदर्शों, सुशासन की सोच और उनकी कविताओं के माध्यम से उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है, ताकि युवा वर्ग उनके जीवन मूल्यों से प्रेरणा ले सके।



