शीतकालीन यात्रा को लेकर विपक्ष पर भाजपा का हमला, बोले कमलेश रमन राजनीति कर रहा विपक्ष

शीतकालीन यात्रा को लेकर विपक्ष पर भाजपा का हमला, बोले कमलेश रमन राजनीति कर रहा विपक्ष

स्थान – देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट

राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में शीतकालीन यात्रा को सुचारु रूप से संचालित किया जा रहा है। सरकार का अनुमान है कि आने वाले दिनों में शीतकालीन यात्रा में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में और अधिक इजाफा होगा। वहीं, शीतकालीन यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों की व्यवस्थाओं को लेकर विपक्ष सरकार पर सवाल खड़े करता नजर आ रहा है।

विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने कहा कि विपक्ष हर मुद्दे पर राजनीति कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने का काम करता है। उन्होंने कहा कि जब व्यवस्थाएं बेहतर होती हैं, तब विपक्ष को कुछ भी नजर नहीं आता।

कमलेश रमन ने बताया कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दृढ़ संकल्प और नेतृत्व के कारण आज लाखों लोग शीतकालीन यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। यात्रियों को जगह-जगह भोजन, ठहरने, सुरक्षित मार्ग, पार्किंग और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकालीन यात्रा के दौरान सरकार ने स्वयं सहायता समूहों को रोजगार से जोड़ा था और अब वही समूह शीतकालीन यात्रा में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इससे यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित किया जा रहा है।

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की यह प्राथमिकता विपक्ष को नागवार गुजर रही है, जिसके चलते विपक्ष लगातार भ्रम फैलाकर प्रदेश को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है।