


स्थान -हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्ट


हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र स्थित सत्यम विहार कॉलोनी में होटल गंगा सेरेनिटी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब होटल की छत पर बनी अस्थायी किचन में आग लग गई। घटना रात करीब 10:40 बजे की बताई जा रही है।



आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो यूनिट मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि आग की चपेट में आने से किचन में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग के चलते होटल में धुआं भर गया, जिससे कुछ देर के लिए हड़कंप मचा रहा।




राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया।



फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।



