आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- घर की देखरेख और सुख-सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में परिवारजनों के साथ विचार-विमर्श होगा। कहीं से अच्छी तथा शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। किसी नजदीकी संबंधी की समस्या को हल करने में आपकी विशेष भूमिका रह सकती है।
नेगेटिव – समझ और सतर्कता से अपने कार्यों में गति बढ़ाएं। किसी के साथ भी व्यर्थ के वाद-विवाद में न पड़ें। इससे समय और ऊर्जा नष्ट होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। समय अनुसार अपने स्वभाव में थोड़ा स्वार्थीपन लाना भी जरूरी है।

करियर – आज व्यवसाय में किसी नए कार्य संबंधी कोई भी निर्णय न लें। क्योंकि एक गलत निर्णय आपके लाभ को हानि में बदल सकता है। शेयर्स आदि जैसे कार्यों में भी पैसा न लगाएं। नौकरी में अधिकारियों के साथ कुछ अनबन की स्थिति बन सकती है।
लव – किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से घर की व्यवस्था बिगड़ सकती है। सावधान रहें क्योंकि इसका असर आपके दांपत्य जीवन पर भी पड़ेगा।
हेल्थ – स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। बदन दर्द और बुखार की परेशानी रहेगी। तुरंत इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आप अपने दम पर हर काम को करने की क्षमता रखेंगे। अगर घर के रखरखाव संबंधी योजनाएं बन रही हैं, तो वास्तु सम्मत नियमों का भी पालन करना उचित रहेगा। अपने किसी खास हुनर को निखारने का प्रयास करेंगे।
नेगेटिव- दिन के उत्तरार्ध में कुछ दिक्कतें रहेंगी। कोई भी विपरीत परिस्थिति आने पर घबराएं नहीं और समाधान ढूंढने का प्रयास करें। साथ ही वाणी व गुस्से पर भी नियंत्रण रखें। क्योंकि कुछ लड़ाई-झगड़े होने जैसी आशंका लग रही है।

करियर – व्यवसाय में चल रही समस्या काफी हद तक दूर होगी। अनुभवी लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ने की वजह से तनाव रहेगा। इसलिए व्यवस्थित रूप से अपने कार्यों की प्राथमिकताओं पर ध्यान दें।
लव – पति-पत्नी के बीच किसी वजह से मनमुटाव रहेगा। शांति से काम लें क्योंकि समस्याएं और बढ़ सकती हैं। लव अफेयर्स के मामले में भी सावधान रहने की जरूरत है।
हेल्थ – एक्सीडेंट व चोट लगने जैसी स्थितियां बन रही हैं। सावधानी बरतें और तनाव को हावी न होने दें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन सामान्य ही व्यतीत होगा। हालांकि कुछ महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क बनेंगे, जो कि फायदेमंद साबित होंगे। घर के किसी सदस्य की उपलब्धि से खुशनुमा माहौल बनेगा। नजदीकी यात्रा भी संभव है जो कि लाभदायक भी रहेगी।
नेगेटिव- बातचीत के दौरान नकारात्मक शब्दों के प्रयोग से बचें और अपने गुस्से पर काबू रखें। विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक रहें। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में समय व्यर्थ न करें। किसी अनुभवी से मार्गदर्शन लेना लाभकारी रहेगा।

करियर – व्यक्तिगत समस्याओं की वजह से व्यावसायिक गतिविधियों में व्यवधान रहेंगे। हालांकि प्रयास करने पर और किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के सहयोग से आपके कार्य बनते जाएंगे। परंतु अभी आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा सुधरने वाली नहीं है। पैसे के लेनदेन संबंधी कार्यों को भी स्थगित ही रखें।
लव – घर में सुख-शांति भरा वातावरण रहेगा। प्रेम प्रसंगों में भी मधुरता बढ़ेगी।
हेल्थ – मानसिक और शारीरिक थकान दूर करने के लिए कुछ समय प्रकृति के समीप जरूर व्यतीत करें और मेडिटेशन भी करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपनी प्रतिभा और योग्यता को पहचानें। समय अनुकूल है, सिर्फ उसका सही सदुपयोग करने की जरूरत है। कुछ समय बागवानी करने और प्रकृति के सानिध्य में व्यतीत करने से मानसिक सुकून और शांति मिलेगी। किसी समारोह आदि में जाने का भी निमंत्रण मिलेगा।
नेगेटिव- अपने विचारों के साथ-साथ दूसरे लोगों के विचारों पर भी गौर देने की जरूरत है। आय के साधन बढ़ने के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर न होने दें। घर तथा परिजनों के कार्य करते समय अहसान न जताएं।

करियर – व्यवसाय के प्रति और अधिक गंभीरता और मेहनत की जरूरत है। हालांकि आप अपनी आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक संपन्न कर सकेंगे। नौकरी में भी छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती हैं। भरपूर मेहनत करें तथा बॉस तथा अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें।
लव – अविवाहित लोगों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आएगा। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकते हैं।
हेल्थ – अत्यधिक कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान हावी रहेगी। ध्यान और मेडिटेशन जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय अपने रुचि के कार्यों के लिए भी जरूर निकालें, इससे मानसिक सुकून मिलेगा। फोन कॉल के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को शिक्षा व करियर से संबंधित समस्याओं का हल मिलने से राहत मिलेगी।
नेगेटिव- किसी पड़ोसी के साथ कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती है। आज कई मामलों में धीरज और धैर्य भी रखना जरूरी है। बातचीत के दौरान उचित शब्दों का ही प्रयोग करें। यह भी ध्यान रखें कि गुस्से व जल्दबाजी की वजह से कुछ काम बिगड़ सकते हैं।

करियर – व्यवसाय में गतिविधियां कुछ मंद रहेंगी। समय अनुसार कार्य प्रणाली में भी परिवर्तन आना जरूरी है। एडवर्टाइजिंग पर ध्यान दें तथा पब्लिक रिलेशन तथा संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें। सरकारी नौकरी में आपकी कार्यप्रणाली सराहनीय रहेगी।
लव – जीवनसाथी का सहयोग तथा सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। प्रेम संबंधों में किसी नकारात्मक बात की वजह से दूरियां आ सकती हैं।
हेल्थ – वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं तथा किसी भी तरह का रिस्क न लें। गिरने या चोट लगने की स्थिति बन रही है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन की शुरुआत सुखद रहेगी। मेहनत के अनुरूप अच्छे परिणाम भी मिलेंगे। परिवारजनों के साथ घर में बदलाव तथा रखरखाव संबंधी कार्यों की भी योजनाएं बनेंगी। किसी मित्र अथवा संबंधी के साथ चल रही कोई भी समस्या सुलझाने का अनुकूल समय है।
नेगेटिव- दिन के दूसरे पक्ष में सावधान रहने की भी जरूरत है। जल्दबाजी में लिया गया कोई निर्णय नुकसान भी दे सकता है। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। कभी-कभी आपका अहम और गुस्सा भी आपके कार्य खराब कर देगा।

करियर – इस समय कार्य क्षेत्र में आंतरिक गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। सहकर्मियों का उचित सहयोग न मिलने से कुछ समस्याएं आ सकती हैं। व्यवसायिक निवेश करना इस समय उचित नहीं है। नौकरी में अफसरों का सहयोग बना रहेगा।
लव – पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखें। अपना प्रेम पक्ष जाहिर करने का अनुकूल समय है।
हेल्थ – बदलते मौसम की वजह से इन्फेक्शन होने जैसी समस्या रहेगी। हाइजनिक रहें तथा सुपाच्य खानपान रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- घर के अनुभवी तथा वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद व सहयोग बना रहेगा। संपर्कों के माध्यम से नई-नई जानकारियां और संभावनाएं मिलेंगी। अपने मनपसंद और रुचि पूर्ण कार्यों में भी कुछ समय जरूर व्यतीत करें। इससे मानसिक सुकून बना रहेगा।
नेगेटिव- मामा पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखना जरूरी है। क्योंकि संबंध खराब होने से आपके मान-सम्मान पर भी बात आ सकती है। विद्यार्थियों को कंपटीशन संबंधी पढ़ाई में और अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

करियर – कारोबार में समय अनुसार अपने निर्णयों और योजनाओं को अंजाम देना जरूरी है। कुछ नई योजनाओं पर भी विचार होगा। परंतु अपने स्टाफ की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। छोटी सी गलती से बड़ा नुकसान भी हो सकता है।
लव – दांपत्य संबंधों में मधुरता और प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह हेतु पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
हेल्थ – कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालना जरूरी है। थकान की वजह से पैरों में दर्द व सूजन जैसी समस्या रहेगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही बाधाओं को दूर करने में सफल रहेंगे। जिससे आप में आत्म संतुष्टि का भी भाव रहेगा। राजनीतिक व सामाजिक गतिविधियों में विशेष योगदान रहेगा। कार्यभार अधिक रहेगा, परंतु उसके परिणाम भी बेहतरीन ही मिलेंगे।
नेगेटिव- जल्दबाजी और लापरवाही में कोई निर्णय लेना नुकसानदायक रहेगा। बिना सोचे-समझे किसी की बातों में न आएं। रुपए-पैसे संबंधी लेनदेन करते समय उचित सावधानी बरतने की जरूरत है। वरना आप मुसीबत में भी पड़ सकते हैं।

करियर – किसी के साथ भी व्यवसाय की साझेदारी करते समय नुकसान-फायदे की स्थिति पर जरूर विचार करें। कार्य क्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात तरक्की व जीत के लिए सहायक रहेगी। नौकरी में अपने टारगेट को पाने में कामयाबी हासिल होगी।
लव – घर का वातावरण सुखद रहेगा। किसी प्रियजन से अचानक ही मुलाकात होना सबको खुशी प्रदान करेगा।
हेल्थ – वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें। जुकाम, खांसी जैसी एलर्जी होने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- धनु राशि के लोग अपने अधूरे पड़े कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने में सक्षम रहेंगे। आप कुछ समय धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें, इससे मानसिक सुकून और शांति बनी रहेगी। इस समय आपके विरोधी भी आपके व्यक्तित्व के सामने परास्त हो जाएंगे।
नेगेटिव- विशेष बात यह ध्यान रखनी है कि अपनी कमजोरी को किसी के सामने भी जाहिर न करें। इस समय किसी भी तरह की यात्रा न करें और न ही किसी नई गतिविधि को शुरू करें, क्योंकि सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेंगे। कोई निर्णय लेने में दिक्कत आए तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।

करियर – व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। परंतु समय अनुसार काम निपट भी जाएंगे। अन्य व्यवसायी लोगों का सहयोग भी आपके बिजनेस को व्यवस्थित करने में सहयोग करेगा। परंतु कहीं भी हस्ताक्षर करने से पहले पेपर्स की जांच-पड़ताल अवश्य कर लें।
लव – पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखें, इससे घर में भी सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी।
हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ मनोबल में कुछ कमी महसूस करेंगे परंतु जल्दी ही आप इस स्थिति से उबर भी जाएंगे।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- घर के वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग और मार्गदर्शन से आप कोई खास निर्णय लेने में सहजता महसूस करेंगे। बातचीत के माध्यम से किसी मसले का हल व समाधान मिल जाएगा। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
नेगेटिव- अपने अंदर परिपक्वता लाएं तथा जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी निर्णय न लें। कोई सपना अधूरा रहने से मन कुछ उदास भी रहेगा। महंगा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब होने से बड़ा खर्चा भी सामने आ सकता है। युवा वर्ग अपने लक्ष्य के प्रति फोकस रहे।

करियर – व्यवसाय बढ़ाने के लिए किसी के साथ साझेदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो आपका निर्णय सकारात्मक रहेगा। किसी भी अनैतिक कार्य में रुचि न लें वरना आपकी छवि पर बात आ सकती है। नौकरी पेशा लोगों को अपने मन मुताबिक अथॉरिटी मिलेगी।
लव – परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे। लेकिन पारिवारिक सदस्यों के सामंजस्य से घर में सुखद वातावरण बना रहेगा।
हेल्थ – इन्फेक्शन और खांसी, जुकाम जैसी समस्या रह सकती है। ज्यादा पॉल्यूशन और भीड़ भरे स्थान पर जाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन सुखद व्यतीत होगा। किसी धार्मिक या सामाजिक गतिविधि में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा। तथा लोगों के बीच आपका विशेष रुतबा बना रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कार्यवाही हो सकती है। संतान प्राप्ति के लिए इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी मिलेगी।
नेगेटिव- आर्थिक मामलों में कुछ दिक्कतें आने की आशंका है। अपने बजट का ध्यान रखें। जल्दी सफलता हासिल करने के चक्कर में जल्दबाजी में लिए गए निर्णय गलत हो सकते हैं। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को लेकर परेशान रहेंगे।

करियर – कारोबार में कुछ व्यवधान आएंगे लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से दिन व्यतीत करने का है। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में भी अभी स्थिति सामान्य ही रहेगी। ऑफिस से संबंधित कार्यों को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
लव – घर-परिवार में सुखद और सामंजस्य पूर्ण वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट न करें।
हेल्थ – अधिक गरिष्ठ व तला-भुना खानपान की वजह से लीवर पर दबाव पड़ सकता है। दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- वरिष्ठ सदस्यों द्वारा आपको कोई बेहतरीन सलाह मिल सकती है। जिससे आप पूरे आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ किसी भी परिस्थिति का सामना करने में समर्थ रहेंगे। अपनी अन्य जिम्मेदारियों को भी आप बखूबी निभा लेंगे। किसी तरह का भी रिस्क लेने से आप नहीं डरेंगे।
नेगेटिव- गैर कानूनी कार्यों से दूर रहें। अन्यथा आपके मान-सम्मान पर भी आंच आ सकती है। खर्चे बढ़ेंगे। बेहतर होगा कि शॉपिंग आदि करते समय अपनी पॉकेट का भी ध्यान रखें। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी जरूर लगाएं।

करियर – कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी, साथ ही आय के स्रोत भी बढ़ेंगे। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में पार्टनर्स को आपसी तालमेल रखना जरूरी है। नौकरी पेशा को अत्यधिक कार्यभार के वजह से घर में भी समय देना पड़ सकता है।
लव – पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी संबंधों में मधुरता और उचित तालमेल रहेगा और घर में खुशहाली रहेगी। प्रेम प्रसंगों के मामले में कुछ निराशा रहेगी।
हेल्थ – इन्फेक्शन अथवा एलर्जी जैसी समस्या रह सकती है। विशेष रूप से महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8