बिजली चोरी की जांच में बाधा, विभागीय अधिकारी से मारपीट

बिजली चोरी की जांच में बाधा, विभागीय अधिकारी से मारपीट

स्थान-अल्मोड़ा

ब्यूरो रिपोर्ट

विकासखंड लमगड़ा के ग्राम ढौरा में बिजली चोरी की जांच के दौरान विभागीय अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में विद्युत वितरण उपखंड द्वितीय अल्मोड़ा के उपखंड अधिकारी अजय भारद्वाज ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि जांच के दौरान गोविंद सिंह अधिकारी, उनके पुत्र तथा भाई दीपक अधिकारी ने सरकारी कार्य में बाधा डाली। आरोप है कि इस दौरान विभागीय अधिकारी के साथ मारपीट की गई और सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए गए।

घटना के बाद विभागीय कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है, वहीं विद्युत विभाग ने कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।