खटीमा में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर का आयोजन, 45 दिन तक चलेगा अभियान

खटीमा में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर का आयोजन, 45 दिन तक चलेगा अभियान

स्थान – खटीमा ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड
रिपोर्टर – अशोक सरकार

उधम सिंह नगर के खटीमा में 17 दिसंबर को “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत तहसील दिवस पर शिविर लगाकर आमजन को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। यह अभियान आगामी 45 दिनों तक पूरे जनपद की सभी न्याय पंचायतों में चलाया जाएगा।

तहसील दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी विवेक शासनी ने बताया कि शिविरों का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में भाग लें, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याएं दर्ज कराएं, जिनका मौके पर ही निराकरण किया जाएगा।

इस अवसर पर बंद पड़े आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि उन्हें शीघ्र शुरू कराया जाए। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत गांगी में आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण पहले किया जा चुका था, लेकिन अभी तक हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी।

ग्राम प्रधान गांगी निशान सिंह ने बताया कि गांव की कई समस्याओं को लेकर पूर्व में पत्राचार किया गया था, जिनमें आंगनबाड़ी से जुड़ी समस्या का समाधान शिविर में मौके पर ही कर दिया गया है।

शिविर के दौरान उप जिलाधिकारी खटीमा तुषार सैनी, तहसीलदार वीरेंद्र सिंह सजवान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।