

स्थान : खटीमा
ब्यूरो रिपोर्ट


खटीमा नगर में तुषार मर्डर केस के बाद हालात को नियंत्रित रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। नगर में लगातार पांचवें दिन भी धारा 163 बीएनएस लागू रही, जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं।




मृतक तुषार के आवास के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। इसके साथ ही नगर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस द्वारा लगातार गश्त की जा रही है और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।




प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। हालात पूरी तरह सामान्य होने तक सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। पुलिस और प्रशासन संयुक्त रूप से स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और नागरिकों से शांति एवं सहयोग की अपील की गई है।




