‘परीक्षा पे चर्चा’ के लिए तैयारियां शुरू, उत्तराखंड से भी होंगे प्रतिभागीजनवरी 2026 में होगा प्रधानमंत्री मोदी का छात्रों से सीधा संवाद

‘परीक्षा पे चर्चा’ के लिए तैयारियां शुरू, उत्तराखंड से भी होंगे प्रतिभागीजनवरी 2026 में होगा प्रधानमंत्री मोदी का छात्रों से सीधा संवाद

स्थान : देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ वार्षिक संवाद कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ के लिए देशभर में व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कुल 2050 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा, जिसमें उत्तराखंड के प्रतिभागी भी शामिल होंगे।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार ‘परीक्षा पे चर्चा’ का नौवां संस्करण जनवरी 2026 में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य परीक्षाओं से जुड़े तनाव को कम करना और छात्रों को सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए प्रेरित करना है।

उत्तराखंड की शिक्षा महानिदेशक दीप्ति सिंह ने बताया कि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक भारत सरकार की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं और जिन प्रतिभागियों का चयन होगा, उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा।

जानकारी के अनुसार, सभी आवेदनों के लिए 11 जनवरी 2026 तक
https://innovateindia.mygov.in पोर्टल पर एक ऑनलाइन बहुविकल्पीय प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक भाग ले सकते हैं।

शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी स्कूलों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि छात्र परीक्षा के दबाव से मुक्त होकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।