नर्सिंग एकता मंच का आंदोलन जारी, स्वास्थ्य मंत्री के आवास का घेराव करने पहुंचे कार्यकर्ता

नर्सिंग एकता मंच का आंदोलन जारी, स्वास्थ्य मंत्री के आवास का घेराव करने पहुंचे कार्यकर्ता

ब्यूरो रिपोर्ट
स्थान : देहरादून

नियमितीकरण और बिना परीक्षा भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच का आंदोलन लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को मंच के कार्यकर्ता स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के यमुना कॉलोनी स्थित आवास की ओर कूच कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें कॉलोनी के मुख्य द्वार पर ही रोक दिया।

पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद नर्सिंग एकता मंच के सदस्य वहीं धरने पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी की।

नर्सिंग एकता मंच की मुख्य मांगें

मंच के अध्यक्ष नवल पुंडीर ने कहा कि अब तक उनकी एक भी मांग पूरी नहीं हुई है। उनकी प्रमुख मांगें हैं—

  • ऑनलाइन परीक्षा पोर्टल बंद किया जाए
  • मानकों के अनुसार 2,500 पदों पर परीक्षा कराई जाए
  • ओवरएज अभ्यर्थियों को आयु में छूट (Age Relaxation) दिया जाए

पुंडीर ने कहा कि सरकार की उदासीनता के कारण नर्सिंग अभ्यर्थियों को सड़क पर उतरना पड़ा है और आंदोलन मांगों के पूरा होने तक जारी रहेगा।