

स्थान : चंपावत
ब्यूरो रिपोर्ट


गोवा के गोवाके नाइट क्लब में शनिवार देर रात हुए भीषण अग्निकांड में चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के नेत्र सलान गांव के 22 वर्षीय युवक मनीष महर की मौत हो गई। सोमवार देर शाम उत्तराखंड सरकार के प्रयासों से मनीष का शव गांव पहुंचा, जहां शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।



मंगलवार सुबह गमगीन माहौल में गांव के श्मशान घाट पर मनीष का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी सहित अनेक स्थानीय लोग शामिल हुए। सभी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।



जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि गोवा सरकार की ओर से भी जल्द ही परिजनों को राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी।




स्थानीय लोगों ने बताया कि मनीष अपने परिवार का सहारा बनने के लिए गोवा गया था और नाइट क्लब में नौकरी करता था। दुर्भाग्यवश शनिवार रात हुए इस अग्निकांड में उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत से परिवार बेसुध है, जबकि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है




