सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च, नैनीताल पुलिस ने दिया शांति और सुरक्षा का संदेश

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च, नैनीताल पुलिस ने दिया शांति और सुरक्षा का संदेश

नैनीताल जिले के बनभूलपुरा क्षेत्र में सुप्रीम कोर्ट में रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले की सुनवाई के मद्देनजर पुलिस ने 9 दिसंबर को विशेष फ्लैग मार्च निकाला। यह कार्रवाई आगामी 10 दिसंबर 2025 को होने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई।

SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों और पुलिस बल को शांति बनाए रखने, कानून का पालन सुनिश्चित करने और कार्यवाही के दौरान सतर्क रहने के लिए विशेष निर्देश दिए। AREA DOMINATION के तहत चप्पे-चप्पे पर पुलिस चेकिंग और संदिग्धों के विरुद्ध प्रीवेंटिव डिटेंशन की कार्रवाई जारी रहेगी।

फ्लैग मार्च में रेलवे स्टेशन, ढोलक बस्ती, गफूर बस्ती, लाईन नंबर 17, इन्द्रानगर बड़ी रोड, मुजाहिद चौक, गोपाल मंदिर, शनि बाजार रोड, गांधी नगर, ताज मस्जिद, चोरगलिया रोड, फर्नीचर लाइन समेत कई प्रमुख क्षेत्रों में पुलिस बल की मौजूदगी दर्ज की गई। मार्च का समापन थाना बनभूलपुरा में हुआ।

इस दौरान एसएसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्रा, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार, प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल और रेलवे पुलिस बल के कई अधिकारी मौजूद रहे।

SSP नैनीताल ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करें, प्रशासन का सहयोग करें और अफवाह या किसी भी प्रकार की गलत गतिविधि से बचें। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के द्वारा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास किया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस बल सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी सतर्क दृष्टि बनाए हुए है।

तैनात पुलिस बल का विवरण:

  • ASP: 03
  • CO: 04
  • निरीक्षक/थानाध्यक्ष: 12
  • उ0नि0/अ0उ0नि0: 45
  • हे0का0/का0: 400
  • फायर यूनिट: 04
  • टियर गैस यूनिट: 04
  • ड्रोन: 04
  • पीएसी: 03 कंपनी