

स्थान : देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट


देहरादून में नगर निगम का 27वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में देहरादून के प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक विनोद चमोली, विधायक उमेश शर्मा काऊ और देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल भी उपस्थित रहे।



इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने 45 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने E–ऑफिस की लॉन्चिंग भी की।



सीएम धामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह बड़े हर्ष का विषय है कि देहरादून नगर निगम अपने 28वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने नगर निगम वासियों, महापौर और नगर आयुक्त को शुभकामनाएं दी।





सीएम ने कहा कि आने वाले समय में चुनौतियां बहुत बड़ी रहेंगी। दिल्ली–देहरादून एलिवेटेड रोड के खुलने से शहर और प्रदेश में जनसंख्या दबाव बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि चाहे एयरपोर्ट हो, ISBT हो या रेलवे स्टेशन, सभी स्थानों से लाखों यात्री देहरादून पहुंचते हैं। ऐसे में शहर को सुरक्षित रखना नगर निगम का कार्य है।

सीएम धामी ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी नगर निगम इसी तरह तत्परता से कार्य करता रहेगा और देहरादून को हरित दून और स्मार्ट सिटी बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।



