बाजपुर चीनी मिल में गन्ना किसानों की समस्या पर कांग्रेस अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

बाजपुर चीनी मिल में गन्ना किसानों की समस्या पर कांग्रेस अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

स्थान – बाजपुर
रिपोर्ट – भूपेंद्र सिंह पन्नू

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह लाडी आज अपने साथियों के साथ बाजपुर चीनी मिल पहुंचे और चीनी मिल प्रधान प्रबंधक डॉ. अमृता शर्मा से मिल की सुचारू संचालन में हो रही समस्याओं और गन्ना मूल्य भुगतान में देरी पर नाराजगी जताई।

वार्ता के दौरान हरेंद्र सिंह लाडी ने कहा कि सर्दी के मौसम में किसानों के वाहन 3-4 दिन में खाली हो रहे हैं, जिससे किसान परेशान हैं और गन्ने के खेत खाली न होने के कारण गेहूं की बुवाई नहीं हो पा रही

प्रधान प्रबंधक डॉ. अमृता शर्मा ने आश्वासन दिया कि तकनीकी खराबी आज ठीक हो जाएगी और शीघ्र ही चीनी मिल पूर्ण क्षमता से काम करने लगेगी। गन्ने के भुगतान के संबंध में उन्होंने बताया कि शासन स्तर से बैंक गारंटी जल्द आ जाएगी, और उसके मिलने के बाद किसानों को भुगतान कर दिया जाएगा।

हरेंद्र सिंह लाडी ने मिल में भ्रष्टाचार की बात भी उठाई और कहा कि मरम्मत पर करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद मिल सुचारू रूप से नहीं चल रही, इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की मंशा मिल को पी मोड पर देने की लग रही है और यदि यशपाल आर्य विधायक नहीं होते, तो मिल अब तक डीपी मोड पर चली गई होती।

इसके साथ ही लाडी ने गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा पर भी बाजपुर चीनी मिल की अनदेखी का आरोप लगाया।

यह बैठक गन्ना किसानों के हित और मिल की सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए एक गंभीर संकेत मानी जा रही है।