कालाढूंगी में बीजेपी कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटा, हरक सिंह रावत का पुतला दहन

कालाढूंगी में बीजेपी कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटा, हरक सिंह रावत का पुतला दहन

स्थान – कालाढूंगी
ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तराखंड के कालाढूंगी में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत द्वारा सिख समुदाय को लेकर कथित विवादित बयान के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। मुख्य बाज़ार चौराहे पर बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने हरक सिंह रावत का पुतला दहन किया और नारेबाज़ी कर सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रावत के बयान ने न केवल सिख समुदाय की भावनाओं को आहत किया है, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी नुकसान पहुँचाया है। बीजेपी नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि किसी भी समुदाय के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी सहन नहीं की जाएगी।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने बताया कि रावत का बयान बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि पार्टी सरकार और प्रशासन से मांग करती है कि इस मामले में कठोर कदम उठाए जाएं और सिख समुदाय से सार्वजनिक माफी ली जाए।