

स्थान : हरिद्वार
संवाददाता : धर्मराज


हरिद्वार जिले के बहादराबाद क्षेत्र के ग्राम रोहालकी किशनपुर में हाथियों की लगातार दस्तक से स्थानीय किसानों में हड़कंप मचा हुआ है। रात–दिन खेतों में पहुंच रहे हाथियों के हमले से गन्ने की फसल को भारी नुकसान हो रहा है। इससे नाराज किसान अब आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं।


एसडीओ वन प्रभाग पूनम कैंथोला ने बताया कि हाथी मेगा हर्बीवर्स श्रेणी का वन्यजीव है और उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विभाग हर साल पर्याप्त मैनपावर तैनात करता है। फसलों के नुकसान पर मुआवजा प्रक्रिया भी तुरंत शुरू कर दी जाती है।


वन विभाग ने मानव–वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए कई बड़े कदम उठाने का एलान किया है। आगामी कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में सोलर फेंसिंग, हाथी सुरक्षा दीवार और सुरक्षा खाई बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। विभाग का लक्ष्य है कि किसी भी प्रकार की मानव हानि न हो और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।



ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है ताकि उनकी फसल और जीवन सुरक्षित रह सके।



