एएसपी पदोन्नति पर नैनीताल पुलिस ने आयोजित की पीपिंग सेरेमनी, SSP ने लगाए कंधों पर अलंकार

एएसपी पदोन्नति पर नैनीताल पुलिस ने आयोजित की पीपिंग सेरेमनी, SSP ने लगाए कंधों पर अलंकार

स्थान – लालकुआं

लालकुआं क्षेत्राधिकारी श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल को अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) पद पर प्रोन्नत किए जाने के उपलक्ष्य में नैनीताल पुलिस की ओर से एक भव्य पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया।

सेरेमनी के दौरान SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने उनके कंधों पर नए पद के चिन्ह (अलंकार) सुसज्जित किए और उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

2017 बैच की पीपीएस अधिकारी दीपशिखा अग्रवाल ने अब तक अपने सेवा काल के दौरान

  • जनपद ऊधम सिंह नगर,
  • S.P.R.,
  • विजिलेंस,
  • तथा क्षेत्राधिकारी लालकुआं

के पदों पर रहते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके नेतृत्व और कार्यशैली को पुलिस महकमे द्वारा लगातार सराहा जाता रहा है।

पीपिंग सेरेमनी में एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, एसपी दूरसंचार रेवाधर मठपाल, सीओ रामनगर सुमित पांडे, तथा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल हरकेश सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

पदोन्नति के बाद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका अनुभव और समर्पण नई जिम्मेदारी में भी विभाग को मजबूती प्रदान करेगा।