आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – समाज और सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। महत्वपूर्ण संपर्क भी बनेंगे। विद्यार्थी अपनी कार्य क्षमता पर पूरा विश्वास रखें। आपका खुशनुमा मिजाज घर के माहौल को भी खुशनुमा बनाकर रखेगा। संपत्ति से संबंधित व्यवसाय में बेहतरीन डील होने की संभावना है। घर में सुख शांति रहेगी। अविवाहित सदस्य के लिए उत्तम रिश्ता आ सकता है।
नेगेटिव – अपने ऊपर अतिरिक्त काम का बोझ न लें। अन्यथा आपके व्यक्तिगत कार्य अधूरे रह जाएंगे। विवाहित व्यक्तियों का ससुराल पक्ष से किसी प्रकार का मतभेद होने की स्थिति भी बन रही है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

करियर – संपत्ति से संबंधित व्यवसाय में बेहतरीन डील होने की संभावना है। अपने महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता पर रखिए। विपणन संबंधी गतिविधियों को सावधानी से करें। कोई मशीनरी या उपकरण खरीदने की योजना है, तो अनुकूल समय है।
लव – घर में सुख शांति रहेगी। अविवाहित सदस्य के लिए उत्तम रिश्ता आ सकता है। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।
हेल्थ – जोड़ों और घुटनों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। महिलाएं विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 2

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव – ग्रह गोचर अनुकूल है। किसी मित्र अथवा रिश्तेदार के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। आपसी संबंधों में भी सुधार आएगा। युवाओं को अपने करियर से संबंधित की गई मेहनत के मनोनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। पारिवारिक सदस्यों का आपस में कुछ समय व्यतीत करने से पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। प्रेम साथी के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा। सकारात्मक होकर व्यवसायिक कार्यों को पूरा करने में जरूर समय लगाएँ।
नेगेटिव – संपत्ति अथवा रुपयों पैसों के लेनदेन को लेकर बहुत अधिक सावधानी बरतें। किसी भी समस्या को आपसी सहमति द्वारा हल करने की कोशिश करें। आज छोटी छोटी व्यक्तिगत समस्याएं बनी रहेंगी। ज्यादा कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती है।

करियर – व्यक्तिगत कारणों की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। सकारात्मक होकर कुछ समय अपने व्यवसायिक कार्यों को पूरा करने में जरूर लगाएँ। ऑफिस में फाइलें तथा पेपर वर्क को पूरा करने के लिए ओवरटाइम देना पड़ सकता है।
लव – पारिवारिक सदस्यों का आपस में कुछ समय व्यतीत करने से पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। प्रेम साथी के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा।
हेल्थ – ज्यादा कार्यभार की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती है। अपने लिए कुछ समय निकालना आपको राहत देगा।
भाग्यशाली रंग – जामुनी, भाग्यशाली अंक – 1

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव – मिथुन राशि के लोग इस समय मन मुताबिक तरीके से कार्य करने में सफल रहेंगे। लंबे समय से चली आ रही कोई चिंता या तनाव दूर होगा। अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन भी बना रहेगा। सुख सुविधाओं संबंधी वस्तुओं पर पैसा भी खर्च करने का कार्यक्रम बनेगा। आय की स्थिति बेहतर रहने से आर्थिक दिक्कतें भी हल होती जाएंगी। संपत्ति से संबंधित व्यवसाय में सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे।
नेगेटिव – दोपहर बाद स्थिति कुछ बदल सकती है। ऐसा लगेगा जैसे परिस्थितियां हाथ से निकलती जा रही हैं। धैर्य और संयम से आप समस्या को काबू में कर लेंगे। घर परिवार के कार्य में ज्यादा व्यस्तता के कारण स्वयं पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। वायु और बादी वाली चीजों का सेवन न करें।

करियर – कार्यों को पूरा करने के लिए लोन लेने जैसी स्थिति बन सकती है। आय की स्थिति बेहतर रहने से आर्थिक दिक्कतें भी हल होती जाएंगी। संपत्ति से संबंधित व्यवसाय में सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। कर्मचारियों तथा सहयोगियों के साथ संबंध मधुर रखें।
लव – परिवार में सुख शांति पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में पारिवारिक स्वीकृति मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
हेल्थ – घुटनों और जोड़ों के दर्द जैसी कोई पुरानी परेशानी उभर सकती है। वायु और बादी वाली चीजों का सेवन न करें।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 4

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव – घर की जिम्मेदारियों के प्रति आप सजग रहेंगे। दिन का अधिकतर समय परिवार के साथ मनोरंजन और ऑनलाइन खरीदारी जैसी गतिविधियों में ही व्यतीत हो जाएगा। अपने व्यक्तिगत कार्य की तरफ भी आप उचित ध्यान दे पाएंगे। युवाओं को किसी प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलने की उम्मीद है। किसी नजदीकी मित्र के सहयोग से आपका कोई मुश्किल काम भी पूरा होने की संभावना है।
नेगेटिव – कुछ नकारात्मक सोच वाले लोग आपकी आलोचना या निंदा करेंगे। आपका कुछ भी अहित नहीं होगा। बैंकिंग कार्यों को करते समय बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है। कोई गलती होने की आशंका है। पति पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य की कमी रहेगी।

करियर – इस समय व्यवसाय में बहुत अधिक कार्यभार रहेगा। व्यर्थ की बातों में न उलझकर अपने कार्यों पर पूरा ध्यान दें। किसी नजदीकी मित्र के सहयोग से आपका कोई मुश्किल काम भी पूरा होने की संभावना है। ऑफिस में चल रहे राजनीति जैसे माहौल से खुद को दूर रखें।
लव – पति पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य की कमी रहेगी। इसका नकारात्मक असर घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है।
हेल्थ – किसी पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रहेंगी। जल्दी ही स्वास्थ्य सुधार भी हो जाएगा।
भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 3

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आज का दिन आपको सफलता देने वाला है, इसलिए बहुत ही सकारात्मक तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दें। रुके हुए कार्यों में प्रगति आएगी। पैतृक संपत्ति का कोई मामला चल रहा है, तो उसे आसानी से हल किया जा सकता है। जीवनसाथी तथा परिवार जनों का उचित सहयोग बना रहेगा। कुछ रुके हुए कार्यों को भी पूरा करने में मदद मिलेगी। उच्च अधिकारी की मदद आपके लिए सहायक साबित हो सकती है।
नेगेटिव – मकान, गाड़ी आदि से संबंधित कागजात संभालकर रखें। कल्पनाएं करने के साथ साथ उन्हें हकीकत में भी बदलने का प्रयास करें। तनाव रहने पर प्रेरणादायक कार्यक्रम आपके लिए लाभदायक रहेंगे। कब्ज, गैस, अफारा जैसी दिक्कतों से बचने के लिए संतुलित खान पान लें।

करियर – अपनी व्यवसायिक कार्यप्रणाली को बदलने की जरूरत है। संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने लक्ष्य पूरा करने में कुछ उलझनें आएंगी। किसी उच्च अधिकारी की मदद आपके लिए सहायक साबित हो सकती है।
लव – जीवनसाथी तथा परिवार जनों का उचित सहयोग बना रहेगा। कुछ रुके हुए कार्यों को भी पूरा करने में मदद मिलेगी।
हेल्थ – कब्ज, गैस, अफारा जैसी दिक्कतों से बचने के लिए संतुलित खान पान लें।
भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 9

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आज अपनी रूटीन भरी दिनचर्या से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलेगा। परिवार जनों का सहयोग आप पर बना रहेगा। महिलाएं वस्त्रों और गहनों की खरीदारी में रुचि लेंगी। घर में कोई धार्मिक आयोजन संबंधी योजना भी बन सकती है। पति पत्नी के बीच बेहतरीन सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
नेगेटिव – इस समय अपनी दो कमियों पर नियंत्रण रखना जरूरी है: गुस्सा और जिद्दी स्वभाव। आय में कमी और खर्चों की अधिकता की वजह से मन कुछ परेशान रहेगा। समय अनुसार परिस्थितियां संभलती भी जाएंगी। कर्मचारियों के साथ आपका विश्वास और प्रेम रखना आपकी परेशानियों को कम करेगा।

करियर – कारोबार में पब्लिक रिलेशन और अधिक मजबूत करें। इस समय बहुत अधिक मेहनत की स्थिति रहेगी, अभी ज्यादा सफलता मिलने की संभावना नहीं है। कर्मचारियों के साथ आपका विश्वास और प्रेम रखना आपकी परेशानियों को कम करेगा।
लव – पति पत्नी के बीच बेहतरीन सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है।
हेल्थ – वर्तमान मौसम की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 9

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आज का दिन आपके लिए आनंददायक सफलता प्रदान करने वाला है। कई तरह की गतिविधियां रहेंगी। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपने भविष्य संबंधी नई संभावनाएं मिलेंगी। उचित मेहनत की जरूरत है। किसी शुभचिंतक की मदद से आप कोई निर्णय लेने में सहजता महसूस करेंगे। व्यवसाय संबंधी निर्धारित कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। बीमा और कमीशन संबंधी व्यवसाय ज्यादा सफल रहेंगे। पति पत्नी के बीच मधुरता बनी रहेगी।
नेगेटिव – किसी किसी समय आपका मन छोटी छोटी बातों को लेकर विचलित रह सकता है। अपनी मन की स्थिति पर नियंत्रण रखना जरूरी है, क्योंकि आपकी परेशानियों का नकारात्मक प्रभाव आपके परिवार पर भी पड़ेगा। भाइयों के साथ संबंधों में कटुता न आने दें।

करियर – व्यवसाय संबंधी निर्धारित कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। बीमा और कमीशन संबंधी व्यवसाय ज्यादा सफल रहेंगे। कोई आधिकारिक यात्रा भी संभव है। सरकारी नौकरी वाले लोग व्यर्थ के वाद विवाद में न पड़ें, अन्यथा मुसीबत में फंस सकते हैं।
लव – पति पत्नी के बीच मधुरता बनी रहेगी। ससुराल पक्ष की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिलेगा।
हेल्थ – वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है। इस समय स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतना उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 5

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव – अपना आत्मविश्वास और मनोबल बनाकर रखें, इससे सभी कार्य सुचारु रूप से संपन्न होते जाएंगे। आपका सकारात्मक रवैया और संतुलित सोच किसी भी समस्या को सुलझाने में सहायक रहेगी। संपत्ति की खरीद फरोख्त संबंधी योजनाएं बनेंगी। परिवार जनों के साथ हास परिहास और मनोरंजन में सुखद समय व्यतीत होगा। प्रेम साथी के साथ घूमने जाने का मौका बन सकता है।
नेगेटिव – किसी नकारात्मक गतिविधि की वजह से अपमानजनक स्थिति उत्पन्न हो सकती है। फिजूल के कार्यों में समय नष्ट न करें तथा अपने कार्यों पर ध्यान दें। कोई भी निर्णय बहुत सोच समझकर लें। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखें। आज किसी भी प्रकार का व्यवसायिक निवेश न करें।

करियर – निजी व्यस्तता की वजह से व्यवसाय पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। आज किसी भी प्रकार का व्यवसायिक निवेश न करें क्योंकि समय अनुकूल नहीं है। ऑफिस में फाइनेंस संबंधी कोई भी कार्य करते समय सावधानी बरतें।
लव – परिवार जनों के साथ हास परिहास और मनोरंजन में सुखद समय व्यतीत होगा। प्रेम साथी के साथ घूमने जाने का मौका बन सकता है।
हेल्थ – अपच और गैस की समस्या परेशान करेगी। सात्विक भोजन लें और आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 7

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – व्यवस्थित दिनचर्या रहने से मन में शांति और प्रसन्नता के भाव रहेंगे। घर के वरिष्ठ सदस्यों से आपको आशीर्वाद स्वरूप कोई उपहार मिलेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति सचेत रहेंगे। मनोनुकूल परिणाम मिलने से सुकून रहेगा। काम व्यवस्थित रूप से होते जाएंगे इसलिए किसी भी प्रकार की चिंता न करें। इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए संतुलित दिनचर्या रखें।
नेगेटिव – इस समय किसी भी तरह की जिद में आना उचित नहीं है। व्यवहार में लचीलापन बनाए रखें। दोपहर बाद कोई अशुभ समाचार मिलने से मन कुछ व्यथित रहेगा। इस समय रुपयों पैसों संबंधी लेनदेन को स्थगित ही रखें। परिवार जनों की नाराजगी भी सहन करनी पड़ सकती है।

करियर – कार्य क्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। काम व्यवस्थित रूप से होते जाएंगे इसलिए किसी भी प्रकार की चिंता न करें। इस समय किसी भी तरह का व्यवसायिक जोखिम लेने से भी परहेज करें, क्योंकि कुछ नुकसान होने की भी आशंका है।
लव – व्यस्तता की वजह से परिवार पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। इस वजह से परिवार जनों की नाराजगी भी सहन करनी पड़ सकती है।
हेल्थ – संक्रमण, खांसी, जुकाम आदि जैसी समस्याएं रहेंगी। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए संतुलित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 8

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव – प्रभावशाली लोगों से मुलाकात करने और सामाजिक सक्रियता बढ़ाने में उचित समय व्यतीत होगा। वित्तीय संबंधी रुके हुए कार्य आज हल हो सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी विषय में चल रही दिक्कतों का समाधान मिलेगा। ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए कुछ योजनाएं बनेंगी। अनुभवी लोगों का भी मार्गदर्शन मिलेगा। विपणन तथा बाहरी गतिविधियों से भी उचित लाभ होगा।
नेगेटिव – विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपने करियर संबंधी कोई भी परेशानी आने पर घर के वरिष्ठ सदस्यों से मार्गदर्शन अवश्य लें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। व्यस्तता पूर्ण दिन व्यतीत होगा। तनाव और चिंता का भी दुष्प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

करियर – ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए कुछ योजनाएं बनेंगी। अनुभवी लोगों का भी मार्गदर्शन मिलेगा। विपणन तथा बाहरी गतिविधियों से भी उचित लाभ होगा। नौकरीपेशा लोग अपने कार्यों को सावधानी से करें।
लव – प्रेम संबंधों में भावनात्मक रूप से कुछ तनाव रह सकता है। अपने अहंकार और गुस्से पर कंट्रोल रखें। वैवाहिक संबंधों में भी एक दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी है।
हेल्थ – खानपान व्यवस्थित नहीं रखेंगे तो तबीयत खराब हो सकती है। तनाव और चिंता का भी दुष्प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग – ऑरेंज, भाग्यशाली अंक – 3

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव – कुछ समय आत्मचिंतन और मनन में भी जरूर लगाएँ। इससे आपको आत्मिक और मानसिक सुकून मिलेगा। आप किसी भी विपरीत परिस्थिति में समाधान निकालने में समर्थ रहेंगे। स्थान परिवर्तन की इच्छा है, तो आज कार्य शुरू करने का उत्तम समय है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व सहयोग घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाकर रखेगा। प्रेमी प्रेमिका को डेटिंग के अवसर सुलभ होंगे।
नेगेटिव – वित्तीय संबंधी अपने रुके हुए कार्यों को समय पर निपटाने की कोशिश करें। संबंधियों के साथ मेल मिलाप तथा बातचीत करते समय उनके मान सम्मान का भी ध्यान रखें। थोड़ी सी लापरवाही रिश्तों में दरार डाल सकती है। ज्यादा कार्यभार से आपका सेहत प्रभावित हो सकती है।

करियर – कारोबारी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही और आलस न करें। आपकी कोई ऐसी बात उजागर हो सकती है, जिसे आप गोपनीय रखना चाहते थे। नौकरी पेशा लोगों को कोई अनचाही आधिकारिक यात्रा भी करनी पड़ेगी।
लव – बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व सहयोग घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाकर रखेगा। प्रेमी प्रेमिका को डेटिंग के अवसर सुलभ होंगे।
हेल्थ – ज्यादा कार्यभार से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत पाने के लिए व्यवस्थित दिनचर्या रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 5

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – बेहतरीन समय है। प्रकृति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। निवेश को लेकर आपको कुछ जानकारियां मिलेंगी और फायदेमंद ही होंगी। अपनी योजना में परिवार जनों को भी जरूर शामिल करें। पढ़ाई लिखाई जैसी गतिविधियों में रुचि बनी रहेगी। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। ऑनलाइन तथा फोन के माध्यम से भी आपको उचित ऑर्डर मिल सकते हैं। पेमेंट आदि जमा करने का अनुकूल समय है।
नेगेटिव – घर में चल रही किसी समस्या को सुलझाने में गुस्से की बजाय समझदारी से काम लें। किसी के साथ भी बेकार की बहसबाजी से तनाव हो सकता है। ध्यान रहे, कि घर के बड़े बुजुर्गों का मान सम्मान बना रहे। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है।

करियर – कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। ऑनलाइन तथा फोन के माध्यम से भी आपको उचित ऑर्डर मिल सकते हैं। पेमेंट आदि जमा करने का अनुकूल समय है। नौकरी में कोई जिम्मेदारी मिलेंगी, लेकिन बातचीत में संतुलन रखें।
लव – परिवार में आनंद भरा वातावरण रहेगा। मित्रों के साथ किसी टॉपिक पर गहन बातचीत हो सकती है।
हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 8