


स्थान- नानकमत्ता,सितारगंज
रिपोर्टर- मो0 आरिफ


एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में नानकमत्ता पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 36 लाख रुपए से अधिक मूल्य की स्मैक के साथ कुख्यात तस्कर सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा को गिरफ्तार किया है।



घटना उस समय हुई जब पुलिस हाईवे पर स्थित हरमन सीड्स राइस मिल के सामने गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखते ही अचानक झाड़ियों की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया। आरोपी ने भागते-भागते अवैध तमंचा निकालने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।



पकड़े गए आरोपी के कब्जे से—

- 120.10 ग्राम स्मैक,
- एक अवैध तमंचा,
- और नगद राशि बरामद की गई।

आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा, निवासी ग्राम पचपेड़ा, नानकमत्ता बताया। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 36 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सुक्खा अन्य मामलों में भी वांछित चल रहा था। नानकमत्ता पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।


एसएसपी ने टीम को सराहना देते हुए कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



