देहरादून में एबीवीपी की भव्य शोभायात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया स्वागत

देहरादून में एबीवीपी की भव्य शोभायात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया स्वागत

स्थान – देहरादून

रिपोर्टर – सचिन कुमार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन आज देहरादून में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा का जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत किया गया। शहर में माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण रहा।

शोभा यात्रा के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे। उन्होंने पुष्पवर्षा कर अभाविप कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और यात्रा में शामिल युवाओं का हौसला बढ़ाया।

मुख्यमंत्री धामी ने कार्यकर्ताओं को अधिवेशन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि युवाओं का उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक शक्ति राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देती है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी वर्षों से शिक्षा और राष्ट्रभक्ति के क्षेत्र में सकारात्मक भूमिका निभा रही है।

शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ, कार्यकर्ता एवं विभिन्न इकाइयों के प्रतिनिधि शामिल हुए। शहर में कई स्थानों पर लोगों ने फूल बरसाकर और जयघोष कर यात्रा का स्वागत किया।