

स्थान – हल्द्वानी

रिपोर्टर – मुकेश सक्सेना


शहर से एक बड़ी और संवेदनशील खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने देर रात हल्द्वानी के बनभूलपुरा और राजपुरा इलाके में छापेमारी कर दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। दोनों क्षेत्रों को पहले से ही बेहद संवेदनशील माना जाता है।



सूत्रों का दावा है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों का पूर्व में हुई एक बड़ी घटना से संभावित संबंध मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। इसी आधार पर NIA ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया। कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई और देर रात दोनों को हिरासत में लिया गया।




गिरफ्तारी के बाद शहर में सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस की गतिविधि और तेज हो गई है। आज भी कई जगह
- सघन चेकिंग अभियान,
- मुख्य स्थानों पर नाकाबंदी,
- और रूटीन से अधिक पुलिस पेट्रोलिंग जारी है।


पुलिस टीमें संवेदनशील इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जरूरत पड़ने पर आगे और गिरफ्तारियां भी की जा सकती हैं। NIA की इस कार्रवाई से शहर में सुरक्षा को लेकर सतर्कता और बढ़ गई है।



