

स्थान : हल्द्वानी


डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नैनीताल के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्द्वानी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल के निर्देशन में और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी कोतवाली हल्द्वानी रोहिताश सागर की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया।



चेकिंग के दौरान XUV700 (UK-04AJ-7676) वाहन की तलाशी में सिमरन प्रीत (36), निवासी गोविंदपुरा, सुभाषनगर, हल्द्वानी को 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त ने शराब हरियाणा से हल्द्वानी लाने की बात स्वीकार की। सिमरन प्रीत बाइक मैकेनिक शॉप चलाता है।



बरामद शराब में शामिल हैं:

- Red Label – 10 पेटी
- Jameson – 5 पेटी
- Ballantine’s – 5 पेटी
- Blonde – 5 पेटी

कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹6,00,000 है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सभी थाना प्रभारियों को नशे के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस टीम:


- चौकी प्रभारी भोटियापड़ाव उ0नि0 अनिल कुमार
- उ0नि0 रेनू सिंह
- कानि0 दिनेश नगरकोटी


