

स्थान- खटीमा /उधम सिंह नगर
रिपोर्ट – अशोक सरकार


अपर कमिश्नर जीवन सिंह नग्नयाल ने आज तहसील प्रशासन खटीमा का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हर तीसरे वर्ष तहसील प्रशासन का निरीक्षण आवश्यक है और इसी क्रम में उनका यह निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि अब तक किसी प्रकार की कोई खामियां नहीं पाई गई हैं।



अपर कमिश्नर ने तहसील प्रशासन से अपेक्षा जताई कि आम जनमानस को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और उनका कार्य बिना भेदभाव, नियमों के अनुसार और बिना प्रलोभन के किया जाए।




खटीमा-मझोला राष्ट्रीय मार्ग से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कार्य संबंधित फील्ड ऑफिसर के अधीन है। कुछ वर्ष पूर्व अतिक्रमण हटाने के समय प्रशासन ने अतिक्रमण की जद में आए लोगों को पट्टा देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक पट्टा नहीं मिला।



इस पर अपर कमिश्नर ने कहा कि पट्टा मिलने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


