

स्टेशन – बाजपुर
रिपोर्ट – भूपेंद्र सिंह पन्नू


बरहेनी रेंज की वन विभाग टीम ने मुखबिर की सूचना पर बाजपुर के मुंडिया मनी में अवैध खैर लकड़ी रखने वाले एक गोदाम पर छापा मारा। सूचना के अनुसार गोदाम में खैर की लकड़ी अवैध रूप से रखी गई थी।



काफी पूछताछ के बाद जब मालिक का पता नहीं चला, तो वन विभाग की टीम ने गांव के कुछ लोगों के सहयोग से गोदाम का ताला तोड़कर अंदर देखा।


जांच के दौरान गोदाम में एक सफेद रंग की पिकअप गाड़ी खड़ी मिली, जिसमें अवैध खैर लकड़ी बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रुपये आंकी गई है।




वन विभाग की टीम ने पिकअप गाड़ी जब्त कर ली है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। डिप्टी रेंजर गोपाल कपिल ने बताया कि जंगल बचाओ अभियान जारी रहेगा और वन तस्करों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी, ताकि जंगलों को बचाया जा सके।



