रुड़की में पुलिस ने बस अड्डे पर चलाया व्यापक चैकिंग अभियान

रुड़की में पुलिस ने बस अड्डे पर चलाया व्यापक चैकिंग अभियान

लोकेशन – रुड़की
संवाददाता -अश्विनी उपाध्याय

मंगलौर क्षेत्र में आज पुलिस ने सीओ मंगलौर विवेक कुमार के नेतृत्व में एक व्यापक चैकिंग अभियान चलाया। बस अड्डे पर आने-जाने वाली बसों के साथ-साथ दुपहिया वाहनों की भी कड़ी जांच की गई।

इस दौरान सीओ विवेक कुमार खुद बसों में चढ़कर यात्रियों और सामान की जांच करते नजर आए। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और क्षेत्र में हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है।

सीओ ने आम लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे।