उत्तराखंड पुलिस ने शहर और देहात में चलाया व्यापक चैकिंग अभियान

उत्तराखंड पुलिस ने शहर और देहात में चलाया व्यापक चैकिंग अभियान

टॉप – हरिद्वार
रिपोर्ट – संजय चौधरी

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जनपद के सिटी और देहात क्षेत्रों में एक व्यापक चैकिंग अभियान चलाया गया। सभी कोतवाली और थाना क्षेत्रों में पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी सड़कों पर उतरकर वाहनों और यात्रियों की कड़ाई से जांच कर रहे थे।

एसपी क्राइम/यातायात जितेंद्र मेहरा ने बताया कि शहर और देहात के सभी चौक-चौराहों पर चौपहिया और दुपहिया वाहनों की भी सघन जांच की गई।

इस दौरान एसपी सिटी भी सक्रिय रूप से यात्रियों और सामान की जांच करते दिखाई दिए।

उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और क्षेत्र में हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। साथ ही आम लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।