किच्छा में जिला विकास प्राधिकरण की सख्त कार्रवाई, अवैध निर्माण ध्वस्त

किच्छा में जिला विकास प्राधिकरण की सख्त कार्रवाई, अवैध निर्माण ध्वस्त

रिपोर्ट – चेतन बत्रा
स्थान – ऊधम सिंह नगर

किच्छा के सिरौलीकला में जिला विकास प्राधिकरण (जेडीए) की टीम ने भारी पुलिस प्रशासन के साथ पहुंचकर बिना नक्शा पास किए बन रहे कई अवैध मकानों को तोड़ा।

प्रशासन की टीम ने इस कार्रवाई में एक मैरिज हॉल, एक स्कूल और अन्य कई निर्माणाधीन भवनों को सीज किया।

एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि सिरौलीकला में बड़े पैमाने पर अवैध कंस्ट्रक्शन और जमीन की अवैध खरीद-फरोख्त हो रही थी। अधिकारियों द्वारा कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई।

एडीएम उपाध्याय ने कहा कि कई भवनों को फिलहाल सील किया गया है, जबकि निजी भवनों के मालिकों को नोटिस देकर सुनवाई का मौका दिया जाएगा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।