डीजीपी के निर्देश पर बिज्टी बेरियर पर सघन वाहन चेकिंग अभियान

डीजीपी के निर्देश पर बिज्टी बेरियर पर सघन वाहन चेकिंग अभियान

रिपोर्ट : तनवीर अंसारी
स्थान : सितारगंज

डीजीपी उत्तराखंड के निर्देशानुसार कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश सीमा से जुड़े बिज्टी बेरियर पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

एसएसआई विक्रम सिंह धामी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया, जिसमें क्षेत्र में बढ़ती आवाजाही और संभावित सुरक्षा खतरों को ध्यान में रखते हुए सभी वाहनों की कड़ाई से जांच की गई।

पुलिस ने कहा कि यह अभियान लगातार चलाया जाएगा ताकि सीमा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बनाए रखा जा सके और किसी भी आपराधिक गतिविधि की संभावना को रोका जा सके।

अधिकारियों ने वाहन चालकों और राहगीरों से अपील की कि वे पुलिस के निर्देशों का पालन करें और सहयोग प्रदान करें।