


टॉप : देहरादून
रिपोर्टर : सचिन कुमार


प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम ‘मन की बात’ देशभर में लोगों के लिए हमेशा उत्साहजनक और प्रतीक्षित रहता है। उन्होंने बताया कि उनके पास पांच प्रदेशों की ज़िम्मेदारी है और वे राष्ट्रीय कोर कमेटी की सदस्य भी हैं, जहां हर एपिसोड की तैयारियों पर बड़े ही सूक्ष्मता से काम किया जाता है।



इस बार 30 नवंबर को प्रसारित होने वाला 127वां एपिसोड, जो मासिक का अंतिम संदेश है, इसके लिए उत्तराखंड में भी बूथ स्तर तक रणनीति पहले से तैयार कर ली गई है। दीप्ति रावत ने बताया कि सभी बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, जिले के प्रतिनिधि, विधायक और मंत्री उस दिन सामूहिक रूप से कार्यक्रम सुनते हैं।



उन्होंने कहा कि लोग हमेशा उत्सुक रहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस गांव, किस शहर, किस स्वयं सहायता समूह या किसी एनजीओ के श्रेष्ठ कार्य का उल्लेख करेंगे। कई बार मोदी जी उत्तराखंड को स्पिरिचुअल कैपिटल बनाने की बात करते हैं, कभी यहां की उपलब्धियों और चुनौतियों का जिक्र करते हैं। इससे राज्य के लोगों में गर्व और प्रेरणा का भाव और अधिक प्रबल होता है।



प्रदेश महामंत्री ने स्पष्ट किया कि ‘मन की बात’ सिर्फ एक रेडियो या डिजिटल कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोगों को जोड़ने और प्रेरित करने वाला एक राष्ट्रीय अभियान है, जिसमें हर स्तर पर संगठन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाती है।



