


स्थान : नैनीताल


पुलिस लाइन नैनीताल में शुक्रवार को भव्य साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया, जिसमें SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने जवानों की शारीरिक फिटनेस, ड्रिल और weapon हैंडलिंग का बारीकी से आंकलन किया।



परेड के दौरान महिला, पुरूष और यातायात टीम को अलग-अलग टोली में बांटकर शस्त्राभ्यास कराया गया। इस दौरान महिला आरक्षी कौशल्या त्रिकोटी ने weapon हैंडलिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और उन्हें नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। SSP ने कहा कि पुलिस फोर्स में महिलाएं पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं और हर मोर्चे पर आगे रहनी चाहिए। उन्होंने महिलाओं को किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने और शस्त्रों के बारे में पूरी जानकारी रखने के निर्देश दिए।



परेड में जवानों के अलावा सभी सरकारी वाहनों की लॉगबुक, फिटनेस और मेंटेनेंस का भी गहन आंकलन किया गया। वाहन चालकों को वाहनों की कमियों को सुधारने के निर्देश दिए गए।




इस अवसर पर SSP के साथ एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा, पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी, पुलिस उपाधीक्षक रामनगर श्री सुमित पांडे, पुलिस उपाधीक्षक नैनीताल श्री अमित कुमार, पुलिस उपाधीक्षक श्री रविकांत सेमवाल, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन श्री हरकेश सिंह सहित सभी थाना, चौकी और शाखा प्रभारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


परेड ने पुलिस फोर्स की तत्परता और उच्च मानकों की प्रतिबद्धता को दर्शाया, वहीं महिला पुलिसकर्मियों के सक्रिय योगदान को भी उजागर किया गया।




