पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का निधन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख

पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का निधन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख

देहरादून। उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता, यूकेडी के संस्थापक और फील्ड मार्शल की उपाधि से सम्मानित दिवाकर भट्ट का बीते दिन इंद्रेश अस्पताल में निधन हो गया। आज उन्हें राज्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवाकर भट्ट के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दिवाकर भट्ट का जाना हमारे लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने बताया कि भट्ट ने उत्तराखंड राज्य स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया और अपने लंबे राजनीतिक एवं सामाजिक संघर्ष के दौरान राज्य और जनता के लिए लगातार कार्य किया।

सीएम धामी ने याद करते हुए कहा, “मैंने हाल ही में अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की थी। उस समय उनकी जिंदादिली और हंसी देखी। उनका जाना सच में बहुत बड़ी क्षति है। वह हमेशा हमारे बीच याद रहेंगे।”

राज्य और राजनीतिक जगत में दिवाकर भट्ट के योगदान को याद कर लोग उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।