नैनीताल: एसएसपी के निर्देश पर अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा, चोरगलिया पुलिस ने युवक को गिरफ्तार

नैनीताल: एसएसपी के निर्देश पर अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा, चोरगलिया पुलिस ने युवक को गिरफ्तार

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त निर्देशों के बाद जनपद में नशे के विरुद्ध अभियान तेज किया गया है। इसी क्रम में चोरगलिया पुलिस ने एक युवक को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष चोरगलिया निरीक्षक हरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई चैकिंग में मंगल सिह (26 वर्ष) पुत्र दलेर सिह निवासी ग्राम धौराडाम, थाना किच्छा, जिला ऊधम सिंह नगर को 56 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया।

अवैध शराब के साथ गिरफ्तार युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तारी और बरामदगी

  • अभियुक्त: मंगल सिह, उम्र 26 वर्ष, ग्राम-धौराडाम, थाना-किच्छा, जिला-ऊधम सिंह नगर
  • बरामदगी: 56 पाउच अवैध कच्ची शराब

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम

  1. कांस्टेबल उत्तम सिह
  2. कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह
  3. हवलदार राजीव जोशी

पुलिस ने कहा कि जिले में नशे के कारोबारियों पर कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।