

रिपोर्ट- हरीश भण्डारी
स्थान- अल्मोड़ा
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर अल्मोड़ा पहुंचे और जनपद के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने जनसमस्याओं के समाधान और सड़कों के निर्माण व विस्तार पर चर्चा की।




मंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) और राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने कई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। प्रदेश में PMGSY के तहत 230 सड़कों का निर्माण लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिनमें से 30 सड़कों पर टेंडर प्रक्रिया पहले ही जारी कर दी गई है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।




उन्होंने आगे बताया कि राज्य के राष्ट्रीय राजमार्गों का डबल लाइन निर्माण करने के लिए डीपीआर तैयार कर दी गई है। सड़क चौड़ीकरण के बाद यातायात सुगम और सुरक्षित होगा, जिससे लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।





