

स्थान… हल्द्वानी
रिपोर्ट…ऋषि कपूर

हल्द्वानी में आधी-अधूरी तैयारियों के बीच सात दिवसीय सहकारिता मेले की शुरुआत हो गई है। सांसद अजय भट्ट और सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने फीता काटकर मेले का औपचारिक शुभारंभ किया।






150 से अधिक फूड और लोकल प्रोडक्ट के स्टॉल
मेले में सहकारिता से जुड़े स्टॉल के साथ-साथ

- 150 से अधिक खानपान व्यंजन,
- स्थानीय उत्पादों के स्टॉल,
- और विभिन्न सहकारी संस्थाओं की झांकियाँ लगाई गई हैं।

मेले में हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

सीएम धामी करेंगे विशेष शिरकत
मेले के दौरान 26 नवंबर, बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पहुंचने का कार्यक्रम तय है।




सहकारिता आत्मनिर्भरता की रीढ़ — अजय भट्ट
शुभारंभ के दौरान सांसद अजय भट्ट ने कहा कि सहकारिता लोगों को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
अब तक 8000 करोड़ का ऋण वितरित — धन सिंह रावत
सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य में अभी तक सहकारिता क्षेत्र के माध्यम से 8000 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए जा चुके हैं।
आज भी मेले में कई किसानों को ऋण आवंटित किया गया।





