हल्द्वानी में संविधान दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न

हल्द्वानी में संविधान दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न

हल्द्वानी, 25 नवंबर — आगामी 26 नवंबर संविधान दिवस के कार्यक्रम को लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पदाधिकारियों से उनकी-उनकी जिम्मेदारियों की प्रगति रिपोर्ट ली गई। जिन कार्यों में देरी या कमी पाई गई, उन्हें आज ही सभी तैयारियाँ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर अंतिम निर्णय सर्वसम्मति से किया गया। कार्यक्रम का तय एजेंडा इस प्रकार है:

  1. प्रातः 9:00 बजे सभी लोग मंगल पड़ाव स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क में एकत्रित होंगे।
  2. 10:00 बजे तक बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।
  3. इसके बाद 10:00 बजे मंगल पड़ाव से पथ-संचलन शुरू होगा, जो तिराहे बुद्ध पार्क तिकोनिया तक जाएगा।
  4. 11:00 बजे से 3:30 बजे तक संविधान दिवस की मुख्य सभा आयोजित की जाएगी, जिसके बाद कार्यक्रम का समापन होगा।

बैठक में कार्यक्रम की सफल आयोजन हेतु सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ क्षेत्रीय समन्वय के निर्देश दिए गए।

इस बैठक में नफीस अहमद खान, सुंदरलाल बौद्ध, एडवोकेट गंगा प्रसाद, जी.आर. आर्य, महेश चंद्र आर्य, शंकर लाल, पंकज अम्बेडकर, आर.पी. गंगोला, आकाश भारती समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।