अल्मोड़ा: 1199 मेधावी छात्रों को इंडियन ऑयल ने दिए टैब, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने किया वितरण

अल्मोड़ा: 1199 मेधावी छात्रों को इंडियन ऑयल ने दिए टैब, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने किया वितरण

रिपोर्ट: हरीश भण्डारी
स्थान: अल्मोड़ा

केंद्र सरकार की पहल पर इंडियन ऑयल के सीएसआर फंड से अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के चारों जिलों—अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत—के कुल 1199 मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को आज टैबलेट वितरित किए गए।

अल्मोड़ा में आयोजित भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के 300 से अधिक छात्र-छात्राओं को मंत्री अजय टम्टा ने स्वयं टैब भेंट किए।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में डिजिटल संसाधन जरूरी — अजय टम्टा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि डिजिटल युग में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तभी संभव है, जब बच्चों के पास आवश्यक डिजिटल संसाधन उपलब्ध हों। उन्होंने इंडियन ऑयल के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा—

“सीएसआर फंड के माध्यम से दिए जा रहे ये टैब होनहार विद्यार्थियों की जरूरतें पूरी करेंगे। डिजिटल माध्यम से शिक्षा अधिक सुलभ होगी और बच्चों को प्रतियोगी माहौल में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।”

मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि संसाधनों की कमी किसी भी बच्चे की पढ़ाई में बाधा न बने।

यह कार्यक्रम पूरे क्षेत्र में शिक्षा को प्रोत्साहन देने और डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।