हल्द्वानी में पहाड़ी हिंदू सशक्तिकरण अभियान का आयोजन, दर्जनों नए सदस्य जुड़े

हल्द्वानी में पहाड़ी हिंदू सशक्तिकरण अभियान का आयोजन, दर्जनों नए सदस्य जुड़े

रिपोर्ट: संजय जोशी

पहाड़ी आर्मी ने विठोरिया ठाकुर कॉलोनी में पहाड़ी हिंदू सशक्तिकरण अभियान का आयोजन किया, जिसका नेतृत्व नगर सचिव बसंत बिष्ट ने किया। इस अभियान में दर्जनों महिलाओं और युवाओं ने संगठन की सदस्यता ली।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष फ़ौजी राजेंद्र कांडपाल और जिला प्रभारी हिमांशु शर्मा ने की। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पहाड़ की अस्मिता, संस्कृति और संसाधनों की रक्षा के लिए सभी को संकल्पित होना होगा।

हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष फ़ौजी भुवन ने कहा कि राज्य की स्थापना पहाड़ी मूल निवासियों के लिए हुई थी, लेकिन अब राष्ट्रीय पार्टियों की नीतियों से पहाड़ी समाज के रोजगार, संसाधन और संस्कृति पर प्रहार हो रहा है। उन्होंने कहा कि हर पहाड़ी व्यक्ति को संगठन से जोड़ना और मिलकर पहाड़ और पहाड़ियों के हितों की रक्षा करना जरूरी है।

महिला नगर अध्यक्ष कविता जीना ने महिलाओं के योगदान को याद दिलाते हुए कहा कि राज्य की स्थापना में महिलाओं का अभूतपूर्व योगदान रहा है, जिसे अब भी उचित महत्व देना होगा।

संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने चेतावनी दी कि राज्य विरोधी ताकतों के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही हल्द्वानी में हजारों पहाड़ी हिंदुओं का बड़ा अधिवेशन आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला प्रभारी हिमांशु शर्मा, कैलाश चंद्र, तारा चंद्र पांडे सहित अन्य वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में दिनेश चंद्र अधिकारी, भारत सिंह नेगी, ममता बिष्ट, शुसमा बोरा, रीता मेहरा, कविता रावत, भगवती पूना, उमा भंडारी, शांति भंडारी, तारा कर्मयाल, बीना, बबीता भंडारी, रेखा, लक्ष्मी फ़रत्याला, लखन सिंह, पंकज सिंह, भुवन काण्डपाल, हरीश कांडपाल, पुष्कर सिंह मेहरा, चिराग सिंह बिष्ट, आदित्य भाकुनी, अनिल भाकुनी, ललित, हेमंत पांडे, पुष्पा मेहता, हेमा कोरंगा, नीमा देवी, सुरेश मेहरा, मुकेश, वंदना मेहता शामिल रहे।